| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में थाना रविन्द्रनगर धूस की मिशन शक्ति टीम द्वारा #MissionShakti5 के द्वितीय चरण अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।


अभियान के दौरान टीम ने नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन एवं सहायता नंबरों के बारे में बताया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तत्काल पुलिस एवं संबंधित विभागों से सहायता प्राप्त कर सकें।

इसके साथ ही टीम द्वारा साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं संदिग्ध लिंक से सावधान रहने तथा अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने के संबंध में भी जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

पुलिस विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

#MissionShakti5 #MissionShakti #नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन #KushinagarPolice #UPPolice

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज